Breaking News
:

Oscars 2025 Nominations Announced : भारतीय फिल्म 'अनूजा' को मिली बड़ी उपलब्धि, देखें Full List…

Oscars 2025 Nominations Announced

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और कदम आगे बढ़ने का संकेत देती है।

Oscars 2025 Nominations Announced : मुंबई। ऑस्कर 2025 के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने 23 जनवरी को नॉमिनेशन की घोषणा की। लॉस एंजेलिस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के नॉमिनेशन का ऐलान किया गया, जिसमें बेस्ट पिक्चर से लेकर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स तक शामिल हैं। **भारतीय फिल्म 'अनूजा' को मिली नॉमिनेशन- इस बार भारतीय सिनेमा के लिए खास खबर है, क्योंकि इंडियन-अमेरिकन फिल्म ‘अनूजा’ (हिंदी भाषा की फिल्म) को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और कदम आगे बढ़ने का संकेत देती है।


Oscars 2025 Nominations Announced : ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन की लिस्ट में प्रमुख श्रेणियाँ-

बेस्ट एक्टर-
एड्रियन ब्रॉडी- द ब्रुटलिस्ट
टिमोथी चालमेट- अ कंप्लीट अननोन
कोलमैन डोमिंगो- सिंग सिंग
राल्फ फिएनेस- कॉन्क्लेव
सेबस्टियन स्टेन- द अप्रेंटिस


बेस्ट एक्ट्रेस-
सिंथिया एरिवो- विकेड
कार्ला सोफिया गैसकॉन- एमिलिया पेरेज़
मिकी मैडिसन- अनोरा
डेमी मूर- द सब्सटांस
फर्नांडा टोरेस- आई एम स्टिल हियर


बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म-
आइ एम स्टिल हियर - ब्राजील
द गर्ल विद द नीडल - डेनमार्क
एमिलिया पेरेज़ - फ्रांस
द सीड ऑफ द सेकरेड फिग - जर्मनी
फ्लो - लातविया


बेस्ट पिक्चर-
अनोरा
द ब्रुटलिस्ट
ए कंप्लीट अननोन
कॉन्क्लेव
ड्यून: पार्ट टू
एमिलिया पेरेज़
आई एम स्टिल हियर
निकल बॉयज
द सब्सटांस
विकेड


बेस्ट डायरेक्टर-
शॉन बेकर- अनोरा
ब्रैडी कॉर्बेट- द ब्रुटलिस्ट
जेम्स मैंगोल्ड- ए कंप्लीट अननोन
जैक ऑडियार्ड- एमिलिया पेरेज़
कोर्ली फरजेट- द सब्सटांस


बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म-
ब्यूटिफुल मेन
इन द शेडो ऑफ द साइप्रस
मैजिक कैंडिस
वांडर टू वांडर
यक


बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल-
मोनिका बारबारो- द कंप्लीट अननोन
एरियाना ग्रांडे- विकेड
फेलिसिटी जोन्स- द ब्रुटलिस्ट
इसाबेला रोसिलीनी- कॉन्क्लेव
जॉय साल्डेना- एमीलिया पेरेज़


बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले-
अनोरा - सीन बेकर
द ब्रुटलिस्ट - ब्रेडी कोरबेट, मोना फास्टवोल्ड
द रियल पेन - जेस्सी इसनबर्ग
सेप्टेम्बर 5 - मॉर्टिज बिंडर, टिम फेहिलबॉम, एलेक्स डेविड 
सब्सटांस - कोरेली फॉरगिएट


बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल-
यूरा बोरिसोव- अनोरा
किरेन कल्किन- ए रियल पेन
एडवर्ड नोर्टन- ए कंप्लीट अननोन
गाय पीयर्स- द ब्रुटलिस्ट
जर्मी स्ट्रांग- द अप्रेंटिस


बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म-
अ लाइन
अनूजा
आई एम नॉट ए रोबोट
द लास्ट रेंजर
द मैन हू कूड नॉट रिमेन साइलेंट


Oscars 2025 Nominations Announced : ऑस्कर 2025 की अवार्ड सेरेमनी की तारीख- हालाँकि, 17 जनवरी को नॉमिनेशन का ऐलान होना था, लेकिन लॉस एंजेलिस में लगी आग के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब 23 जनवरी को यह घोषणा की गई है। अगले माह के मार्च में इन नॉमिनेटेड फिल्मों और कलाकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे विजेताओं के नाम का ऐलान किया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us