Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

O’Romeo Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Dev Verma
O’Romeo Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
X

O’Romeo Box Office Collection: मुंबई। शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोमांटिक थ्रिलर शैली की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में ही इसने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह इस साल की सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।

O’Romeo Box Office Collection: वैलेंटाइन वीक में रिलीज का मिला फायदा

निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज होने का फिल्म को सीधा लाभ मिला। अन्य फिल्मों के साथ टकराव के बावजूद इसकी कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। दर्शकों ने रोमांटिक और सस्पेंस से भरपूर कहानी को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

O’Romeo Box Office Collection: क्रिकेट मैच का भी नहीं पड़ा असर

रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मुकाबले के बावजूद फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही। 10वें दिन तक फिल्म ने दुनियाभर में 100.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया। भारत में फिल्म ने 76.60 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि विदेशी बाजारों से 23.50 करोड़ रुपये आए।

O’Romeo Box Office Collection: दिन-प्रतिदिन की कमाई

फिल्म की दैनिक कमाई इस प्रकार रही:

पहला दिन – 8.5 करोड़

दूसरा दिन – 12.65 करोड़

तीसरा दिन – 9 करोड़

चौथा दिन – 4.85 करोड़

पांचवां दिन – 5.35 करोड़

छठा दिन – 3.65 करोड़

सातवां दिन – 3.1 करोड़

आठवां दिन – 2.15 करोड़

नौवां दिन – 3.4 करोड़

दसवां दिन – 3.15 करोड़

अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 56.04 करोड़ रुपये हो चुका है।

O’Romeo Box Office Collection: दमदार स्टार कास्ट और कहानी ने जीता दिल

‘ओ रोमियो’ प्यार, जुनून और बदले की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire