Begin typing your search above and press enter to search.
27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज से शुरू, कप्तान सूर्यकुमार यादव भी होंगे शामिल

रायपुर: रायपुर के कोटा स्टेडियम में आज से 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शुरू हो रहै है, यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में 3000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जो वनों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति समर्पण को प्रकट करेंगे।
उद्घाटन समारोह में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध शूटर मनु भाकर विशेष रूप से मौजूद रहेंगी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


