Top
Begin typing your search above and press enter to search.

OPPO K13 5G की लॉन्चिंग आज, दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन से होगा लैस, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन K13 5G लॉन्च करने की घोषणा की है

OPPO K13 5G की लॉन्चिंग आज, दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन से होगा लैस, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
X

Technology टेक डेस्क: OPPO आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन K13 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन K सीरीज का नई मॉडल है और इसे ग्लोबल रिलीज से पहले भारत में पेश किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने वाले इस डिवाइस को दो रंगों— आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक — में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में अट्रेक्टिव ऑप्शन बनाती है।

Technology : K13 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रही है। साथ ही, इसमें 80W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो बॉक्स में ही दिए गए चार्जर के साथ आएगा। डिस्प्ले के मामले में फोन 6.67-इंच के AMOLED फुल HD+ स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।


Technology : परफॉर्मेंस के लिए इसे 4nm प्रोसेसर वाले स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट से लैस किया गया है, जो एड्रेनो A810 GPU, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मिलकर 7,90,000+ का AnTuTu स्कोर देता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15-आधारित ColorOS 15 पर चलेगा। गेमिंग के लिए ओप्पो ने बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया है, जिसमें 6,000mm² ग्रेफाइट शीट और 5,700mm² का वेपर कूलिंग चैंबर शामिल है, जो फोन को ओवरहीटिंग से बचाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire