Breaking News
:

Operation Sindoor Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, भारत माता की जय से गूंजने लगी तिरंगा यात्रा

Operation Sindoor Tiranga Yatra

Operation Sindoor Tiranga Yatra: जशपुरनगर। ऑपरेशन सिंदूर अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा दुलदुला विकासखंड के चराईडांड़ शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है। साय ने कहा कि कम समय में इतनी बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता एकजुट होकर राष्ट्र के लिए खड़ी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।





Operation Sindoor Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। यह अभियान उन शहीद जवानों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी शहादत से राष्ट्र का मान बढ़ाया। उन्होंने उल्लेख किया कि उरी हमले के बाद जिस प्रकार से सेना ने जवाब दिया, और हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा की गई कायरतापूर्ण घटना में छत्तीसगढ़ के सपूत सहित अन्य जवानों की निर्मम हत्या का उल्लेख करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की।


Operation Sindoor Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री के कुशल नेतृत्व में सीमापार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त किया गया। इस तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता यह संदेश देती है कि भारत एक है, और राष्ट्रहित में सभी नागरिक एकजुट हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना हर देशवासी कर रहा है। भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है। इस अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासों का समर्थन करने एवं एकजुटता दिखाने के तिरंगा यात्रा इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में रैली यात्रा निकाली गई।


Operation Sindoor Tiranga Yatra: इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भरत सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिपं सीईओ अभिषेक कुमार और जनप्रतिनिधिगण, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में हाथ में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us