Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Operation Sindoor: पाकिस्तान के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत का ड्रोन अटैक, आज सुबह हुआ हमला, जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली कराए

Operation Sindoor: नई दिल्ली/जैसलमेर/श्रीनगर। India's drone attack on Pakistan's Okara Army Cantonment: पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है। इससे पहले कल पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की

Operation Sindoor: पाकिस्तान के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत का ड्रोन अटैक, आज सुबह हुआ हमला, जैसलमेर में बॉर्डर के गांव खाली कराए
X

Operation Sindoor: नई दिल्ली/जैसलमेर/श्रीनगर। India's drone attack on Pakistan's Okara Army Cantonment: पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है। इससे पहले कल पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है। यह अटैक शुक्रवार सुबह ही किया गया, जिसकी पुष्टि की गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

Operation Sindoor: राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से 20 किलोमीटर दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं। जैसलमेर में मिलिट्री स्टेशन है और पाकिस्तान बॉर्डर का 500 किमी हिस्सा सटा हुआ है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर फायरिंग की गई।

Operation Sindoor: बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया। इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि आकाश मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire