Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Operation Sindoor Anniversary : ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने सोशल मीडिया DP बदली, भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि दी

Operation Sindoor Anniversary : ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने सोशल मीडिया DP बदली, भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि दी
X

Operation Sindoor Anniversary : नई दिल्ली। आज ठीक एक साल पहले 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। इस ऐतिहासिक ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी।

Operation Sindoor Anniversary : PM मोदी का संदेश और संस्कृत श्लोक

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर को DP बनाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी लिखा- “उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।” कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने भी अपनी DP बदलकर सेना को सम्मान दिया।

Operation Sindoor Anniversary : सेना का वीडियो जारी, दिखाया ऑपरेशन का पूरा रिकॉर्ड

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एक खौफनाक वीडियो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आधुनिक हथियारों और युद्धकला का इस्तेमाल कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। सेना ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है।


Operation Sindoor Anniversary : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सटीकता, सेवाओं के बीच तालमेल और समन्वय ने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Operation Sindoor Anniversary : आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है। PM मोदी और रक्षा मंत्री के बयानों से साफ है कि देश कभी भी आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं भूलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire