Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक पूरी, मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- संकट में हम सरकार के साथ

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक पूरी, मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- संकट में हम सरकार के साथ
X

Operation Sindoor: नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संपन्न हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। खरगे ने कहा, "इस संकट में हम सरकार के साथ हैं।" सरकार ने विपक्ष को ऑपरेशन के बाद की कार्रवाइयों और भविष्य की रणनीति की जानकारी दी।

Operation Sindoor: कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए ‘संविधान बचाओ रैली’ सहित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की 13-17 मई की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी।

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान की हरकतों पर कड़ी नजर रख रही है। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी नियंत्रण रेखा पर स्थानीय बलों के साथ समन्वय में हैं। पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों के बाद युद्धविराम उल्लंघन की आशंका पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

Operation Sindoor: 6-7 मई की रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच 25 मिनट में सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 24 मिसाइलों से नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया, जिनमें पांच पीओजेके और चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों पर आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण होता था। इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोग मारे गए। पाकिस्तान में इस हमले से हड़कंप मच गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire