Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Operation 80 Feet In Rajasthan: कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण के लिए JDA की बड़ी कार्रवाई, पांच धार्मिक स्थल हटाए गए

Operation 80 Feet In Rajasthan: कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण के लिए JDA की बड़ी कार्रवाई, पांच धार्मिक स्थल हटाए गए
X

Operation 80 Feet In Rajasthan: जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार को सड़क सीमा में आ रहे पांच धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई की। नंदपुरी से जगतपुरा को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क को 80 फीट चौड़ा करने की योजना है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर और पूर्व जिलों में करीब 18 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं, जबकि लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर सील किया गया। छतों और ऊंची इमारतों पर पुलिस बल तैनात किया गया तथा आम लोगों और मीडिया की आवाजाही भी सीमित रखी गई।

JDA ने सड़क सीमा में आ रहे दो मंदिर, एक मस्जिद, एक मजार और एक सत्संग भवन को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पक्षों को पहले ही नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था। मास्टर प्लान के अनुसार सड़क की चौड़ाई 80 फीट निर्धारित है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर यह मात्र 30 फीट रह गई थी। इससे पहले JDA 122 मकानों और अन्य अतिक्रमणों को भी हटा चुका है। अब सड़क का डिमार्केशन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर करीब 50 कॉलोनियों के निवासियों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire