Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
कुंवरो को ठगने फर्जी कॉल सेंटर खोल बनाईं 7 मैट्रिमोनियल वेबसाइट, 500 लोगों से 20 लाख रुपए हड़पे
भोपाल। शादी कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मैनेजर को सायबर क्राइम पुलिस ने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरोह ने 6 फर्जी कॉल सेंटर खोलकर 7 मेट्रीमोनियल वेबसाइट बनाई थी। डेढ़ साल ने आरोपी ने करीब 500 लोगों से 20 लाख रुपए की ठगी की है। गिरोह फिल्मी स्टाइल में लोगों को शादी का सपना दिखाकर हजारों रुपए खर्च करवाता था। लड़की का फोटो सिलेक्ट होने के बाद उसका मोबाइल नंबर दे देता था। आरोपी ने इसके लिए अलग से कॉल सेटर खोल रखा था, जहां युवतियां जॉब करती थीं।
युवतियां भी लड़कों को घुमाती-फिराती थी और उनसे खर्च करवाती थीं। ठगी के बाद गिरोह के सभी सदस्य एकसाथ मोबाइल बंदकर गायब हो जाते थे। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल मय सिमकार्ड के जब्त किए हैं। सायबर क्राइम एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ठगी के संबंध में कस्तूरबा नगर निवासी आनंद कुमार दीक्षित (47) ने 4 मई 2024 को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि शादी कराने के नाम पर उनसे डेढ़ लाख रुपए की ठगी की गई है। उन्हें फेसबुक पर संगम विवाह मेट्रोमनी की एड दिखा था।
जिस पर क्लिक करने पर उनको वाट्सएप पर चैट के माध्यम से विभिन्न लड़कियों के भेजे गए। इसमें से एक फोटो सिलेक्ट करने के बाद कॉल सेंटर की लड़कियों द्वारा उसने बात की गई। लड़की द्वारा विभिन्न प्रकार जैसे शादी के कागज तैयार करने, वकील की फीस, होटल का किराया, मंगलसूत्र खरीदने, शगुन, पंडितजी व अन्य नाम से रुपए लेकर ठगी की गई।
जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिसने ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी हरीश भारद्वाज (24) पिता सुखसागर भारद्वाज बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में हरीश वाराणसी, यूपी में रहता था। बाहरवीं पास हरीश कॉल सेंटर का मैनेजमेंट देखता था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, बारिश, बिजली और ओलों का अलर्ट, जाने रायपुर का हाल
- 2. ED Raid : पंजाब में सियासी हलचल, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना
- 3. SRH vs CSK IPL 2026: हैदराबाद ने चेन्नई के सामने रखा 195 रन का लक्ष्य, संजू 7 रन बनाकर आउट
- 4. CG News : घर में मिला BPCL कर्मचारी का शव, कलाई की नस कटी, 3 दिन पुरानी लाश से फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

