Create your Account
21 से 60 साल की महिलाओं को ही मिलेगा लाड़ली बहना का लाभ...
- Rohit banchhor
- 22 Dec, 2024
यह जानकारी भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के द्वारा सदन में लगाएं गए ध्यानाकर्षण के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी।
MP News : भोपाल। लाड़ली बहना योजना का सरकार विस्तार नहीं करेगी यानि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को इसमें शामिल करने का कोई विचार नहीं है। योजना 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें एक करोड़ 28 लाख हितग्राही हैं और इन्हें जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 29 हजार 218 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। यह जानकारी भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के द्वारा सदन में लगाएं गए ध्यानाकर्षण के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी।
MP News : दरअसल डॉ. मालवीय ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना में शामिल करने की बात उठाई। उन्होंने ध्यानाकर्षण में कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की माताओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को राहत राशि की अधिक आवश्यकता होती है, इसलिए योजना का विस्तार किया जाना चाहिए। इसके उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि योजना में 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक महिलाएं शामिल हैं। पहले आयु 23 वर्ष थी, जिसे घटकार 21 वर्ष किया गया।
MP News : ट्रैक्टर रखने वाले परिवार की विवाहित महिलाओं को भी पात्रता दी गई। जुलाई से अगस्त 2023 में छह लाख 339 नए हितग्राही जोड़े गए। जनवरी से दिसंबर 2024 तक 19,221 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। व्यापक विचार- विमर्श के बाद पात्रता आयु 21 से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक की महिलाओं को ही लक्षित हितग्राही बनाया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 2. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
- 3. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 4. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

