Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Online Betting : अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 शातिर आरोपी दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर

दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Online Betting : अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 शातिर आरोपी दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर
X

Online Betting : दुर्ग। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो गोवा, रायपुर, दुर्ग समेत कई राज्यों में फर्जी सिम और म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों का अवैध सट्टा कारोबार चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क लंबे समय से डिजिटल प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया कॉल्स के जरिए संचालित हो रहा था, जिसमें रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता था।

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड और दूसरों के बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का इस्तेमाल कर सट्टा संचालन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह रोजाना 10 से 15 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करता था, जबकि आईपीएल सीजन में यह आंकड़ा 4 से 5 करोड़ रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाता था।

पुलिस ने इस कार्रवाई में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें राहुल रंगवानी (26), देवपुरी, रायपुर, सोविंद यादव उर्फ राजू यादव (26), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, संदीप कापसे (25), गोंदिया, महाराष्ट्र, अमन अली (23), गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई व हुसैन अली (21), गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम कॉल, व्हाट्सएप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से जुड़े रहते थे। नेटवर्क इतना संगठित था कि इसमें अलग-अलग राज्यों में एजेंट और ऑपरेटर सक्रिय थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग सामग्री जब्त की है, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड और नकदी 2.70 लाख रूपए शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire