Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क

जांच में उसी खाते से करीब 1.69 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला।

Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
X

Online Betting : खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कॉलेज छात्र ने हर महीने 12 हजार कमाने के लालच में अपना बैंक खाता किराये पर दे दिया। जांच में उसी खाते से करीब 1.69 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई के पलावा सिटी स्थित एक किराये के फ्लैट से ऑनलाइन सट्टेबाजी, गेमिंग और साइबर फ्रॉड का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। जांच में सामने आया कि गिरोह पिछले दो वर्षों से FairPlay, Reddy Anna, Jayaram और Shiva Book जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न राज्यों में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया। इसके अलावा संदिग्ध खातों में मौजूद 5 लाख की राशि भी फ्रीज कर दी गई। जब्त सामग्री और फ्रीज राशि सहित कुल 10.50 लाख की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कितने बैंक खाते जुड़े थे तथा किन-किन राज्यों में साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire