Create your Account
भाजपा सरकार के एक साल : उड़ाए गए गुब्बारे, सीएम साय बोले- डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा है विकास,विधायक- मंत्री पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
- Pradeep Sharma
- 03 Dec, 2024
One year of BJP government: छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशभर
रायपुर। One year of BJP government: छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। जहां भाजपा कार्यालय में गुब्बारे उड़ाकर जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर सरकार के विधायक- मंत्री अपना रिपोर्ट कॉर्ड पेश करेंगे और एक साल के कार्यों का लेखा- जोखा जनता के बीच प्रस्तुत करेंगे। 13 दिसंबर को साय सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होगा।
One year of BJP government: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, संघर्ष के समय अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व कर रहे थे। उनके संघर्षों का परिणाम है कि बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनीं। ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए जनता का अभिनंदन और देव तुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।
One year of BJP government: हमने मोदी की कई बड़ी गारंटी पूरी की: सीएम सीएम ने आगे आगे कहा कि, कांग्रेस जीत को लेकर बहुत ओवर कॉन्फिडेंस थी। किसी को नहीं लग रहा था कि, बीजेपी की सरकार बनेगी। लेकिन जनता ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका। पूरे प्रदेश में सुशासन कायम करने की शुरुआत हो गई है। हमनें मोदी की कई बड़ी गारंटी पूरी की, बस्तर में शांति व्यवस्था बहाल हो रही है और हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। डबल इंजन सरकार में तेजी से विकास हो रहा है।
One year of BJP government: छत्तीसगढ़ में तेजी हो रहा विकास: डिप्टी सीएम साव
वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने गुब्बारे उड़ाकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि, आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक है। एक साल पहले आज के दिन जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था। जिसे राजनीतिक पंडित भी जनता के मन को पढ़ नहीं पाए। कहा जा रहा था कि, बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। लेकिन जनता ने अन्यायी, भ्रष्टाचारी सरकार उखाड़ फेंका। छत्तीसगढ़ में अब तेज गति से विकास हो रहा है। ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए जनता का अभिनंदन।
Related Posts
More News:
- 1. OTT पर छाई ‘Jeffrey Epstein: Filthy Rich’, नाबालिगों के शोषण की खौफनाक कहानी ने सबको हिला दिया
- 2. Google ने लॉन्च किया Gemini 3.1 प्रो, बढ़ी नॉलेज और स्ट्रेंथ, जानिए क्या-क्या कर पाएंगे आप
- 3. Propose Day Special: कहने में हिचकिचाहट? इन मैसेजेस के जरिए बिना बोले पार्टनर से कहें अपने दिल की बात
- 4. MP News : अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

