Create your Account
भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को 1 वर्ष पूर्ण, भोपाल में की गई विशेष पूजा अर्चना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
- Rohit banchhor
- 11 Jan, 2025
सिर्फ भाजपा ने ही प्रधामंत्री के नेतृत्व में बाबा साहब आंबेडकर और महात्मा गांधी को माना हैं।
MP News : भोपाल। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में विराजे भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूर्ण हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के 1 साल पूरे होने पर राजधानी भोपाल में कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। भोपाल के अटल पथ पर मौजूद प्राचीन राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ लिया।

MP News : इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व और सौभाग्य का दिन है। आज का दिन सभी भारतीयों के लिए एतिहासिक है दिन है जिसको देशवासी दिवाली की तरह मना रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही आएगी ज़िला अध्यक्षों की सूची बीजेपी जिला अध्यक्ष की सूची को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सेवा की भूमिका में सभी काम कर रहे हैं पद्धति के अनुरूप भारतीय जानता पार्टी काम करती है।संगठन का पर्व मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक तौर पर मनाया गया है।

MP News : एक दिन की देरी ये सामान्य प्रक्रिया है। जब प्रक्रिया पूरी होगी सूची सामने होगी। वही कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के हिंदू त्यौहार मनाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस दोहरी राजनीति करती है। 70 सालों में इन्होंने कुछ नहीं किया। सिर्फ भाजपा ने ही प्रधामंत्री के नेतृत्व में बाबा साहब आंबेडकर और महात्मा गांधी को माना हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 2. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

