Top
Begin typing your search above and press enter to search.

One Nation One Election: मोदी सरकार लोकसभा में सोमवार को पेश करेगी 'एक देश, एक चुनाव' संबंधी विधेयक, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे प्रस्तुत

One Nation One Election: मोदी सरकार लोकसभा में सोमवार को पेश करेगी एक देश, एक चुनाव संबंधी विधेयक, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे प्रस्तुत
X

One Nation One Election: नई दिल्ली। मोदी सरकार 16 दिसंबर, सोमवार को लोकसभा में "एक देश, एक चुनाव" से संबंधित दो अहम विधेयक पेश करेगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक को निचले सदन में पेश करेंगे। गौरतलब है कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी।

One Nation One Election: इस संदर्भ में दो विधेयकों को मंजूरी दी गई है—पहला विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने से संबंधित है, जबकि दूसरा विधेयक तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चुनाव कराने के लिए है।

One Nation One Election: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय समिति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों के साथ-साथ नगर निकाय और पंचायत चुनावों को भी चरणबद्ध तरीके से एक साथ कराने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, मंत्रिमंडल ने फिलहाल स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दे पर किसी निर्णय को स्थगित करने का निर्णय लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire