Create your Account
One Nation One Election: केरल विधानसभा में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, दी ये दलील
One Nation One Election: तिरुवनन्तपुरम। केरल विधानसभा में केंद्र सरकार के ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव” (One Nation One Election) के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी देने के अपने फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। वहीं पारित प्रस्ताव में इसे असंवैधानिक भी बताया गया है।
One Nation One Election: बता दें कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रस्ताव की अनुशंसा रामनाथ कोविंद पैनल द्वारा की गई है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) की ओर से राज्य के विधायी कार्य मंत्री एम बी राजेश ने पेश किया। मंत्री राजेश ने कहा कि इससे देश की संघीय प्रणाली को क्षति पहुंचेगी और इससे देश की संसदीय लोकतंत्र की विविधतापूर्ण प्रकृति को नुकसान पहुंचेगा।
One Nation One Election: मंत्री राजेश ने कहा कि इससे विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं और स्थानीय स्वशासी निकायों के कार्यकाल में भी कटौती का मार्ग प्रशस्त होगा। मंत्री ने दलील दी कि समिति लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को एक खर्च के रूप में देख रही है, लेकिन ऐसा करना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय कदम है. क्योंकि चुनाव के खर्च करने तथा प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिए और भी सरल तरीके है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 2. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 3. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 4. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

