Create your Account
One Nation One Election: नीतीश-नायडू के साथ YSR ने भी सरकार के पक्ष में जताया समर्थन, कांग्रेस-सपा और अन्य दलों ने किया विरोध
One Nation One Election: नई दिल्ली। वन नेशन-वन इलेक्शन से संबंधित विधेयक आज, 17 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे, जिसे "संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024" नाम दिया गया है। इस विधेयक को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया अब सामने आने लगी है।
One Nation One Election: NDA का हिस्सा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और YSR कांग्रेस ने इस विधेयक का समर्थन किया है। वहीं, मायावती ने भी सांसदों से इसे समर्थन देने की अपील की है। दूसरी ओर, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) इस विधेयक का विरोध कर रही हैं। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), पीडीपी समेत कई अन्य दल भी इस विधेयक के खिलाफ हैं।
One Nation One Election: कांग्रेस ने इस विधेयक को असंवैधानिक करार दिया है, और कहा कि यह संविधान में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करता है। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने स्पष्ट रूप से विरोध जताते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया। शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, ममता बनर्जी, जेएमएम और अन्य कई दलों ने भी इस विधेयक का विरोध किया है।
One Nation One Election: लोकसभा के एजेंडे के मुताबिक, संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा पेश किया जाएगा। इसके बाद, मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का अनुरोध करेंगे, ताकि इसे व्यापक रूप से विचार किया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 2. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 3. CG News : नदी में डूबने से बालक की मौत, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
- 4. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

