Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तकनीकी शिक्षा के दो दर्जन कोर्सों में एक लाख सीटें रह गई खाली,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद हुई डीटीई की प्रवेश प्रक्रिया

तकनीकी शिक्षा के दो दर्जन कोर्सों में एक लाख सीटें रह गई खाली,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद हुई डीटीई की प्रवेश प्रक्रिया
X

भोपाल। तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा कॉलेजों में संचालित 26 कोर्सों में एडमिशन के लिए कराई गई काउंसलिंग खत्म हो गई है। विभाग के पास सभी कोर्स में 2 लाख 60 हजार सीटें हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं, जबकि करीब 1.10 लाख सीटें खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डीटीई के फार्मेसी कोर्स में 30 नवंबर तक प्रवेश कराना थे। विभाग ने दो राउंड की काउंसलिंग और दो सीएलसी कराकर 24 हजार सीटों पर प्रवेश करा लिया है।

अन्य कोर्स की काउंसलिंग अक्टूबर में ही खत्म हो गई थी।विभाग ने सिर्फ फार्मेसी कोर्स के लिए पृथक से काउंसलिंग कराई है। इसमें बी फार्मेसी में जमकर प्रवेश हुए हैं। 30 हजार सीटों में से विभाग के पास छह हजार सीटें रिक्त रह गई हैं। बीफार्मा में करीब एक हजार सीटें ही खाली रहीं, जबकि डीफार्मा में पांच हजार सीटें खाली हैं। अब विभाग उक्त रिक्त सीटों पर दोबारा से प्रवेश नहीं करा सकता है।

प्रदेश के 238 कॉलेजों में से आठ बीफार्मा और डीफार्मा कॉलेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुए हैं। जबकि पचास फीसदी कॉलेजों की सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा नहीं हो सके, इसके लिए विभाग ने विद्यार्थियों को प्रवेश लेते समय सेल्फी क्लिक करने का आप्शन दिया था। विद्यार्थी प्रवेश के समय की सेल्फी नहीं देगा, तो विभाग उनके प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire