Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस 14-15 नवंबर को, आदिवासी कला, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलेगा सम्मान

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस 14-15 नवंबर को, आदिवासी कला, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलेगा सम्मान
X
रायपुर: भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के मौके पर 14 और 15 नवंबर 2024 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय 'जनजातीय गौरव दिवस' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को बिहार से इस समारोह का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और बलिदानों को सम्मानित करना है। इस वर्ष का थीम "सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति एवं धरोहर, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली" रखा गया है, जो आदिवासियों के हितों के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित है

इस आयोजन में अन्य राज्यों से 400 से अधिक आदिवासी कलाकार भाग लेंगे, जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी कला और संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। यह कार्यक्रम आदिवासी समुदाय की समृद्ध विरासत और उनके योगदान को व्यापक समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire