Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने ली रायपुर में परेड की सलामी, मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में किया ध्वजारोहण

Vpb
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने ली रायपुर में परेड की सलामी, मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में किया ध्वजारोहण
X

रायपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश भर में उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में झंडारोहण किया। प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी अलग-अलग जिलों में आयोजित समारोहों में हिस्सा लेकर परेड की सलामी ली और झंडा फहराया।

राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराने के साथ भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में झंडा फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फर्स्ट बटालियन ग्राउंड में झंडा फहराया। उन्होंने दुर्ग पुलिस, सीआईएसएफ, बीएसएफ और एसएसबी के जवानों की सलामी ली। इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, आयुक्त सत्यनारायण राठौर और एसपी जितेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ के शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी ली। वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में झंडा फहराया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।



बिलासपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशभक्ति का संदेश दिया।

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में विभागीय झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला के गुरुकुल परिसर में आयोजित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मुख्य समारोह में झंडारोहण कर परेड की सलामी ली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire