Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने शपथ दिलाकर निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी&कर्मचारी को किया सम्मानित

उन्हें लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी दे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने विशेष नवाचार करें।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने शपथ दिलाकर निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी&कर्मचारी को किया सम्मानित
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के कुशाभाव ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। साथ ही राज्यपाल ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है।

MP News : उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें। नवीन मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के वीडियों संदेश का प्रसारण भी किया गया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में महिलाओं का पंजीकरण पुरूषों की तुलना में अधिक हुआ है। यह लोकतंत्र के समावेशी स्वरूप की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। आयोग को ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित करना चाहिए जहां विगत कई चुनाव से कम मतदान हो रहा है। ऐसे मतदान केन्द्रों में जाकर कारणों को समझें। वहां की जनता से बात करें। उन्हें लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी दे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने विशेष नवाचार करें।

MP News : हर पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले-
राज्यपाल पटेल ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं पूर्ण मतदाता सूची होना आवश्यक है। तभी मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में योगदान दे सकेंगे। इसलिए हर पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले। निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ मताधिकार का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोग का नहीं, देश के नागरिक के रूप में हम सबका परम कर्तव्य और जवाबदारी भी है। राज्यपाल ने कहा कि आयोग मतदाताओं को उम्मीदवारों की जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र संबंधी भ्रांतियों और भेदभाव से ऊपर उठ कर मताधिकार के उपयोग के लिए सजग करें। मतदाताओं को बताए कि हमारे संविधान ने जो अधिकार दिए है, ये तभी सार्थक होंगे, जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और योग्य और नीति परक उम्मीदवारों का निर्वाचन करेंगे।

MP News : तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ेगा। मतदाता भी अपनी प्रगति से गौरवान्वित होंगे। लोकसभा निर्वाचन और मतदाता पुनरीक्षण के लिए अधिकारी हुए सम्मानित राज्यपाल पटेल ने लोक सभा निर्वाचन 2024 को सफलता पूर्वक संपन्न कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ नेहा मीना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम राजेश बाथम, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर सुभाष कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन-2024 के स्वीप गतिविधियों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य हेतु भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, ग्वालियर की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान को भी सम्मानित किया गया।

MP News : इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था के लिए शिवपुरी के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, श्योपुर के तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, भिण्ड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक असित यादव को सम्मानित किया। लोकसभा निर्वाचन संचालन 2024 में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी अंशुमान सिंह को भी सम्मानित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire