Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
गीता जयंती पर भोपाल में 5 हजार से ज्यादा आचार्यों ने एक साथ किया गीता पाठ, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहली बार 5 हजार आचार्यों ने गीता के तृतीय अध्याय "कर्म योग" का सस्वर पाठ किया। इसके बाद मध्यप्रदेश में गीता पाठ करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बना।
सीएम मोहन यादव ने कहा, ''आज भगवान के मुखारविंद से निकले गीता के श्लोक का जो वाचन हुआ है वो सिर्फ प्रदेश नहीं, देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहली बार हुआ है। मैं इसके लिए कोटि कोटि वंदन करता हूं. किसी पूजा पद्धति से हमारा विरोध नहीं है लेकिन हमारी पूजा पद्धति की बात तो हम करेंगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद भगवत पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी गई।
विशेष रूप से मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की गई। बता दें कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्मग्रंथ "गीता" की रचना हुई थी।
Related Posts
More News:
- 1. Gold Smuggling at Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: 37 करोड़ का सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार
- 2. Himachal Urban Body Elections: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे
- 3. Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत पर बेटे जैक्सन का बड़ा दावा, बोले- कोविड के वैक्सीन के कारण हुई मौत
- 4. ED raid Kolkata: चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी DCP के घर छापा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

