Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Olympics 2028: कहां और किस फॉर्मेट में खेले जाएंगे क्रिकेट के मुकाबले? बड़ी जानकारी आई सामने

Vpb
Olympics 2028: कहां और किस फॉर्मेट में खेले जाएंगे क्रिकेट के मुकाबले? बड़ी जानकारी आई सामने
X

Olympics 2028: मुंबई: 128 साल बाद क्रिकेट 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में वापसी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि दक्षिण कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में फेयरग्राउंड पर क्रिकेट मुकाबले आयोजित होंगे। यह शहर लॉस एंजिलिस से 48 किमी दूर है। पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें टी20 प्रारूप में हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी होंगे, कुल 90 खिलाड़ियों का कोटा निर्धारित है।

Olympics 2028: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, "पोमोना में क्रिकेट आयोजन की घोषणा ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी का महत्वपूर्ण कदम है। टी20 प्रारूप नए दर्शकों को आकर्षित करेगा।" क्रिकेट आखिरी बार 1900 पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच दो दिवसीय मैच हुआ था।

Olympics 2028: आईसीसी के 12 नियमित सदस्य देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान आदि शामिल हैं। मेजबान अमेरिका को कोटा मिलेगा, जबकि बाकी पांच टीमों को क्वालिफिकेशन से गुजरना होगा। क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Olympics 2028: क्रिकेट सहित बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस और स्क्वॉश को 2023 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए चुना गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 351 पदक स्पर्धाओं को मंजूरी दी है, जिसमें 10,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नए खेलों के 698 खिलाड़ी भी शामिल हैं। पहली बार टीम खेलों में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या बराबर होगी। मुक्केबाजी में भी पुरुष और महिला वर्ग में सात-सात वजन वर्ग होंगे। यह आयोजन क्रिकेट के वैश्विक विस्तार के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire