Top
Begin typing your search above and press enter to search.

OJP vs CJP: सोशल मीडिया पर छिड़ी नई ‘राजनीतिक’ जंग, ऑगी जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बोला हमला

OJP vs CJP: सोशल मीडिया पर छिड़ी नई ‘राजनीतिक’ जंग, ऑगी जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बोला हमला
X

OJP vs CJP: नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। अब इसी बीच एक नई पार्टी ‘ऑगी जनता पार्टी’ (OJP) की एंट्री हो गई है, जिसने आते ही CJP और उसके फाउंडर अभिजीत दीपके पर तीखे सवाल दागने शुरू कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि OJP लोकप्रिय कार्टून शो ‘Oggy and the Cockroaches’ से प्रेरित है। दिलचस्प बात यह है कि CJP ने पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से लोकप्रियता हासिल की कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में उसने बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया।

Oggy and the Cockroaches: OJP ने CJP के फाउंडर पर उठाए सवाल

ऑगी जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके से उनके आम आदमी पार्टी (AAP) कनेक्शन को लेकर सवाल पूछे। OJP ने दावा किया कि साल 2024 में बोस्टन पढ़ाई के लिए रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने AAP नेता मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया था। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है।

CJP controversy: ‘सभी कॉकरोच खत्म होंगे’ ...

OJP का बड़ा दावा OJP ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साफ शब्दों में लिखा है कि उसका उद्देश्य “सभी कॉकरोचों का सफाया” करना है। पार्टी के अनुसार, “कोई भी कॉकरोच हो, किसी भी आकार या प्रजाति का हो, उसे खत्म किया जाएगा।” यह बयान सीधे तौर पर CJP की टैगलाइन “कॉकरोच कभी नहीं मरते” पर व्यंग्य माना जा रहा है।

OJP ने जारी किया 6 सूत्रीय पशु अधिकार घोषणापत्र

ऑगी जनता पार्टी ने हाल ही में 6 सूत्रीय पशु अधिकार घोषणापत्र भी जारी किया है। इसमें देशभर के लावारिस पशुओं की देखभाल और उनके संरक्षण का वादा किया गया है। पोस्टर में ऑगी को सफेद कुर्ता-पायजामा पहने जानवरों के बीच दिखाया गया है, जिससे इसके राजनीतिक व्यंग्य को और मजबूती मिली है।

##युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहने पर OJP का तंज

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाला पोस्ट शेयर करते हुए OJP ने CJP पर युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहने को लेकर निशाना साधा। पोस्ट में लिखा गया.. “तलवार की धार से गढ़ी गई यह धरती आज अपने युवाओं को खुद को ‘तिलचट्टे’ कहलाने में गर्व महसूस करते देख रही है। यह बेरोजगारी के चरम के लक्षण हैं।” सोशल मीडिया पर अब CJP और OJP समर्थकों के बीच मीम्स, पोस्ट की जंग लगातार तेज होती जा रही है।

READ MORE-Cockroach Janata Party: इंस्टाग्राम पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, जानें कौन हैं CJP के फाउंडर



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire