Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो को लेकर अधिकारी-कर्मचारी नहीं गंभीर, भोपाल कलेक्टर ने लगाई फटकार

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो को लेकर अधिकारी-कर्मचारी नहीं गंभीर, भोपाल कलेक्टर ने लगाई फटकार
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को लेकर जिले के अधिकारी और कर्मचारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसकी जानकारी भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को लगी है उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर सिंह ने जिला मुख्यालय पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों समेत अन्य शिकायतों को लेकर लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने राजधानी के लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

अफसरों के निर्देश में लापरवाही बरतने और रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई और वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर नाराजगी जताकर अफसरों को फटकार भी लगाई है। कलेक्टोरेट में हुई मीटिंग में कलेक्टर सिंह और जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। खासकर सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों को लेकर कई अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

राजस्वविभाग में शिकायतों के समाधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर सिंह ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद उपलब्धता बनाए रखने और सोयाबीन एवं धान खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने का आदेश भी दिया। नवंबर माह के अंत में होने वाली समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ आने को कहा है। गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन की पिछले महीने ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा की थी। तब जिला 24 वें नंबर पर था। शिकायतों के पेंडिंग होने से वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी, हालांकि, इसके बाद फिर से शिकायतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसलिए कलेक्टर ने मीटिंग लेकर अफसरों को फटकार लगाई।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire