Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की सीमा बड़े जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश, 80 जुआरी, 30 लाख कैश सहित मौके पर 25 कार जब्त

Odisha Police: छत्तीसगढ़ की सीमा के पास लद्धारन में ओडिशा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा पुलिस ने

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की सीमा बड़े जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश, 80 जुआरी, 30 लाख कैश सहित मौके पर 25 कार जब्त
X
कटक। Odisha Police: छत्तीसगढ़ की सीमा के पास लद्धारन में ओडिशा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा पुलिस ने नुआपाड़ा जिले के लद्धारन में जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में 80 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मौके से 30 लाख से अधिक नकदी, कई कार और बाइक जब्त की गई है।

Odisha Police: कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नुआपाड़ा जिले के जोंका थाना क्षेत्र के थेलकोबेड़ा गांव में शनिवार देर रात यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी करीब 30 लाख रुपए, 25 कार और 10 से अधिक बाइक जब्त की। मौके पर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Odisha Police: अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से थेलकोबेड़ा गांव के गोचया के पास एक घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद देर रात पुलिस टीम ने उस गांव में छापेमारी की। यह छापेमारी नुआपाड़ा के एसपी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा की गई। 80 लोगों को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Odisha Police: पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए पुलिस को इस मामले में दूसरे राज्यों के जुआरियों की भूमिका पर भी संदेह है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire