Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Odisha Firing on train: ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग, कोच के ग्लास टूटे, पुरी-नंदन कानन एक्सप्रेस को बनाया निशाना

Odisha Firing on train: ओडिशा के भद्रक जिले में पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर गोलियां दागी। ट्रेन के ऊपर फायरिंग होने से रेलवे

Odisha Firing on train: ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग,  कोच के ग्लास टूटे, पुरी-नंदन कानन एक्सप्रेस को बनाया निशाना
X
नई दिल्ली/कटक। Odisha Firing on train: ओडिशा के भद्रक जिले में पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने ट्रेन पर गोलियां दागी। ट्रेन के ऊपर फायरिंग होने से रेलवे के कोच के ग्लास टूट गए। घटना के बाद रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को सुरक्षित किया और उसे पुरी तक ले गए।


Odisha Firing on train:
रेलवे ने बयान में कहा कि 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने एक घटना की सूचना दी। गार्ड ने कहा कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में सुबह 9.30 बजे के आसपास हुई। ट्रेन सुबह 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई और कथित गोलीबारी पांच मिनट बाद हुई।

Odisha Firing on train: इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही यात्री दहशत में भी आ गए। ट्रेन में हुई इस फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि फायरिंग से किस तरह से कोच को नुकसान पहुंचा है। यात्री दशहत में इसेदेख रहे हैं। बता दें कि ओडिशा में ट्रेन पर हमले की यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब पुरी रेलवे पुलिस ने ही पिछले दिनों 30 अक्तूबर को ट्रेन से 150 बुलेट बरामद थीं। यह बुलेट पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से बरामद की गई थी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire