Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Odisha Accident: ओडिशा के नयागढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस हादसे में 5 की मौत, CM ने जताया शोक

Odisha Accident: ओडिशा के नयागढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस हादसे में 5 की मौत, CM ने जताया शोक
X

Odisha Accident: भुवनेश्वर: ओडिशा में शनिवार तड़के सड़क हादसे और तेज तूफान ने मिलकर भारी तबाही मचाई। नयागढ़ जिले में एक टूरिस्ट बस के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं, मयूरभंज और पुरी जिलों में आए आंधी-तूफान के कारण तीन लोगों की जान चली गई।

Odisha Accident: पुलिस के अनुसार, बस हादसा रात करीब 2 बजे दासपल्ला इलाके के हनुमान घाटी रोड पर हुआ। 55 यात्रियों से भरी बस मोड़ लेते समय तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना गया है। मृतकों में हरी पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमति और चालक प्रवीण कुमार साहू शामिल हैं, जो सभी बरहामपुर के निवासी थे। घायलों को तुरंत बचाव दल ने निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। हादसे में कई यात्री बस के नीचे दब गए, जबकि कुछ बाहर जा गिरे।

Odisha Accident: मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी (Mohan Charan Majhi) ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire