Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

O Romeo : ओ रोमियो को कोर्ट से मिली हरी झंडी, रिलीज पर रोक लगाने की याचिका कोर्ट ने की खारिज

Dev Verma
O Romeo : ओ रोमियो को कोर्ट से मिली हरी झंडी, रिलीज पर रोक लगाने की याचिका कोर्ट ने की खारिज
X

O Romeo : मुंबई। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ को बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज करते हुए इसके थिएट्रिकल रिलीज का रास्ता साफ कर दिया। 7 फरवरी को सुनाए गए फैसले के बाद अब फिल्म तय तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकेगी।

O Romeo : सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रचनात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निजता के अधिकार के बीच संतुलन के पहलू पर विस्तार से विचार किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी फिल्म या कलात्मक प्रस्तुति पर रोक तभी लगाई जा सकती है, जब उसके समर्थन में ठोस और कानूनी आधार मौजूद हों।

O Romeo : यह याचिका दिवंगत हुसैन शेख की बेटी की ओर से दायर की गई थी। उनका आरोप था कि फिल्म में उनके पिता की छवि और निजता का उल्लंघन किया गया है। हालांकि कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। न्यायालय ने कहा कि निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और व्यक्ति की मृत्यु के साथ समाप्त हो जाता है। इसे परिवार के सदस्य विरासत में नहीं ले सकते और न ही इस आधार पर किसी फिल्म की रिलीज रोकी जा सकती है।

O Romeo : अदालत ने यह भी गौर किया कि फिल्म में स्पष्ट डिस्क्लेमर दिया गया है, जिसमें सभी पात्रों को काल्पनिक बताया गया है और किसी वास्तविक व्यक्ति से समानता को संयोग माना गया है। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया कि फिल्म की घोषणा 2024 के अंत में ही हो चुकी थी, लेकिन याचिका रिलीज से ठीक पहले दायर की गई। कोर्ट ने माना कि ऐसे समय पर रोक लगाने से निर्माताओं और कलाकारों को भारी आर्थिक नुकसान होता।

O Romeo : ‘ओ रोमियो’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और साजिद नाडियाडवाला इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की चर्चित किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित बताई जा रही


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire