Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी, तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी, तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल
X

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: मुंबई अभिनेत्री कृति सेनन की बहन, मॉडल और म्यूज़िक आर्टिस्ट नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को शादी रचा ली। इस खास मौके पर दोनों ने उदयपुर में रॉयल अंदाज़ में क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों परंपराओं के अनुसार विवाह किया। तीन दिनों तक चले भव्य शादी समारोह के बाद कपल की खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी से पहले हल्दी, संगीत और अन्य रस्मों का आयोजन हुआ, जिसके बाद नूपुर और स्टेबिन ने पहले क्रिश्चियन रीति से और फिर पारंपरिक हिंदू विधि-विधान से सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। यह विवाह दोनों संस्कृतियों का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: भारतीय दुल्हन के रूप में नूपुर का खास अंदाज़

हिंदू रस्मों के दौरान नूपुर सेनन ने लाल रंग का पारंपरिक ब्राइडल लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। चेहरे पर खुशी और आंखों में चमक साफ झलक रही थी। वहीं, स्टेबिन बेन ऑफ-व्हाइट शेरवानी में बेहद हैंडसम लगे। जयमाला से लेकर फेरों तक के हर पल को कपल ने फैंस के साथ साझा किया। क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान दोनों ने मैचिंग वेस्टर्न आउटफिट्स पहने, जिसमें उनकी क्यूट केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया।


Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: भावुक कैप्शन ने जीता दिल

शादी की तस्वीरें साझा करते हुए नूपुर और स्टेबिन ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट किया। इसके साथ नूपुर ने लिखा- “तू मेरे कल दा सुकून, ते अज्ज दा शुक्र।” इस भावुक कैप्शन के साथ उन्होंने शादी की तारीख 11.01.2026 भी मेंशन की। पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई।

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: सेलेब्स की बधाइयां और सोशल मीडिया चर्चा

नूपुर की बहन कृति सेनन, दिशा पाटनी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को बधाई दी। वहीं, कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के कमेंट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार सवालों की झड़ी लगा दी और कृति-कबीर की शादी को लेकर कयास लगाने लगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire