Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कुख्यात बदमाश यासीन मलिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सरेराह तमंचे से किया था फायर

कुख्यात बदमाश यासीन मलिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सरेराह तमंचे से किया था फायर
X
भोपाल। भोपाल और आसपास के इलाकों में कुख्यात बदमाश रहा स्व मुख्तार मलिक के बाद अब उसका बेटा यासीन मलिक भी बाप के नक्शे कदम पर चलकर भोपाल में अपराध कर रहा है। तमंचे से फायर करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, उसके ऊपर पहले से भी भोपाल के विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज है।

दरअसल, यासीन मलिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह तमंचे के साथ फायर करते हुए नजर आ रहा था। जैसे ही क्राइम ब्रांच को इसकी खबर लगी, डीसीपी अखिल पटेल ने दो टीमों का गठन किया और कोहेफिजा से उसे घेराबंदी करके पिस्टल के साथ दबोच लिया।

इधर, क्राइम ब्रांच के एसीपी मुख्तार कुरैशी ने बताया कि यासीन भोपाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था और पिपलानी इलाके में किसी से बदला लेने के लिए भी घूम रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में करीब नौ गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया है ताकि उससे और पूछताछ की जा सके। पुलिस अब उसके साथियों और उसकी कार की तलाश कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire