Nothing Phone 4b लॉन्च : 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और AI फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत
Nothing Phone 4b : नई दिल्ली। लंदन की टेक कंपनी Nothing ने अपनी नई (b) सीरीज की शुरुआत करते हुए Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है।
Nothing Phone 4b : ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Bar
फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन है। कंपनी ने फोन में पहले से ज्यादा रिफाइंड Glyph Bar दिया है, जो कॉल, नोटिफिकेशंस और अलर्ट के दौरान अलग-अलग विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह Black, White और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Nothing Phone 4b : Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देता है।
Nothing Phone 4b : 6000mAh बैटरी
Nothing Phone (4b) में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा।

Nothing Phone 4b : 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद है।
Nothing Phone 4b : 50MP OIS कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें फ्लैगशिप-लेवल कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटोज क्लिक की जा सकेंगी।
Nothing Phone 4b : AI फीचर्स और ChatGPT सपोर्ट
फोन में Essential AI फीचर्स का पूरा पैकेज मिलता है। खास बात यह है कि इसमें ChatGPT का नेटिव इंटीग्रेशन भी है, जिससे यूजर्स कई AI बेस्ड टास्क आसानी से कर सकेंगे।
Nothing Phone 4b : कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone (4b) की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह 14 जुलाई से Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

