Create your Account
शादी में निमंत्रण न देना पड़ा भारी, पडोसी ने दूल्हे के पिता को मारी गोली, आरोपी फरार
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बेटे की शादी में पड़ोसी को निमंत्रण न देने से नाराज एक शख्स ने दूल्हे के पिता पर गोली चला दी। यह घटना गुरुवार को उस वक्त हुई, जब घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। गोली दूल्हे के पिता के हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गोली की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सोनू (40) मूल रूप से बागपत के रहने वाले हैं और ट्रॉनिका सिटी की मंडोला विहार आसरा सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह स्थानीय फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके बेटे दीपांशु की शादी 22 मार्च को होनी है। हल्दी के कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी वंश अपने दोस्त तरुण के साथ पहुंचा और निमंत्रण न देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर वंश ने सोनू पर गोली चला दी और दोनों मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।
पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया और जांच शुरू कर दी। सोनू का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवाद की वजह निमंत्रण न देना सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Nagabandham Collection Day 1 : नागबंधम ने पहले दिन किए इतने कलेक्शन, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
- 2. CG News : लोकसंस्कृति की अमर पहचान को राज्य का सम्मान, गनियारी स्कूल अब कहलाएगा ‘डॉ. तीजन बाई विद्यालय’
- 3. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा सत्र में बदलाव, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

