Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Nokia Phones Launch: नए अंदाज में लौटा Nokia, AI बटन और 1450mAh बैटरी से लैस 4 फीचर फोन पेश, 6 महीने तक मिलेगा मुफ्त स्मार्ट असिस्टेंट

HMD Nokia Phones Launch

Vpb
Nokia Phones Launch: नए अंदाज में लौटा Nokia, AI बटन और 1450mAh बैटरी से लैस 4 फीचर फोन पेश, 6 महीने तक मिलेगा मुफ्त स्मार्ट असिस्टेंट
X

Nokia Phones Launch: नई दिल्ली: HMD ने Nokia के नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Nokia 200 4G, Nokia 210 4G, Nokia 215 4G और Nokia 235 4G को बाजार में पेश किया है। इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इनमें दिया गया AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर है। अब साधारण कीपैड फोन भी स्मार्ट काम करने में सक्षम होंगे।



AI बटन से होंगे कई काम आसान

इन सभी फोन में एक खास AI बटन दिया गया है। इसकी मदद से यूजर अपनी आवाज से फ्लैशलाइट चालू कर सकते हैं, कैमरा खोल सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और बिना नंबर डायल किए किसी को कॉल भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि AI सुविधा पहले 6 महीने तक मुफ्त मिलेगी। इसके बाद इसका इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।



डिस्प्ले और कैमरा

Nokia 200 4G और Nokia 210 4G में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Nokia 215 4G और Nokia 235 4G में 2.8 इंच का बड़ा QVGA डिस्प्ले मिलता है। Nokia 235 4G और 215 4G में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Nokia 200 4G और 210 4G में VGA कैमरा मिलता है।



बैटरी और अन्य फीचर्स

चारों फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। सभी फोन में 1450mAh की बैटरी है, जो लगभग दो दिन तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा USB Type-C चार्जिंग, Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो और 4G LTE कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।



कीमत का इंतजार

फिलहाल HMD ने इन चारों फोन की कीमत और बिक्री की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी सामने आ जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire