Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nobel Prize 2025: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, क्वांटम तकनीक पर काम करने वाले इन 3 प्रोफेसरों को सम्मान

इन तीनों शख्सियतों को 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Nobel Prize 2025: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, क्वांटम तकनीक पर काम करने वाले इन 3 प्रोफेसरों को सम्मान
X

Nobel Prize 2025: स्वीडन। भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को क्वांटम मेकेनिक्स टनलिंग में काम करने के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन तीनों शख्सियतों को 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ब्रिटेन में जन्मे क्लार्क कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रोफेसर हैं। वहीं फ्रांस के डेवोरेट, येल विश्वविद्यालय के साथ-साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा में भी प्रोफेसर हैं। वहीं मार्टिनिस भी एक प्रोफेसर हैं। नोबेल समिति ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा है कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने एक इलेक्ट्रिकल सर्किट के साथ प्रयोग किए है जिससे क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर सहित क्वांटम तकनीक की अगली पीढ़ी के विकास के कई नए अवसर खुले हैं।

भौतिकी के नोबेल की बात की जाए साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं पिछले साल, AI के गॉडफादर माने जाने वाले जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग के आधार स्तंभ बनाने में मदद के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

बता दें कि, स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इससे पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र के विजेताओं का ऐलान किया था। इस साल तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और डॉ. शिमोन साकागुची को ह्यूमन इम्यून सिस्टम पर ऐतिहासिक शोध के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire