Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Nobel Peace Prize 2025: बड़ी खबर, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए रूस ने भी किया ट्रंप का समर्थन, क्या मिलेगा डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार? कुछ ही देर में होने वाला है ऐलान
Nobel Peace Prize 2025: मास्को/नार्वे। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही घंटों पहले रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नामांकन का खुला समर्थन किया है। क्रेमलिन के शीर्ष सलाहकार यूरी उशाकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी TASS को बताया कि मॉस्को ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने के पक्ष में है। यूरी उशाकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मॉस्को ट्रम्प के “युद्ध समाप्त करने के प्रयासों” की सराहना करता है, विशेषकर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में उनके कदमों की सराहना करता है।
Nobel Peace Prize 2025: उशाकोव ने कहा, "यदि हमसे पूछा जाए, तो हम ट्रंप का समर्थन करेंगे।" रूस ने ट्रंप की यूक्रेन युद्ध समाप्ति में भूमिका की सराहना की है, जहां उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में शिखर बैठक की थी। ट्रंप ने लंबे समय से इस पुरस्कार की महत्वाकांक्षा रखी है। जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान जैसे मुद्दों पर शांति लाने के बावजूद पुरस्कार न पा सकेंगे। इधर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ट्रंप वास्तव में यूक्रेन में युद्धविराम कराने में सफल रहते हैं, तो उनका देश भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेगा।
Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप कर चुके हैं दावा
पिछले कुछ महीनों से ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कई बार दावा किया है कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने नार्वे के अधिकारियों से भी संपर्क किया था और सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से इस दिशा में दबाव बढ़ाने की अपील की थी। विशेष रूप से इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते में अपनी मध्यस्थता को लेकर ट्रंप खुद को “शांति निर्माता” के रूप में पेश कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. NCERT Deemed University Status: शिक्षा मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल : NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का मिला दर्जा, अब 6 संस्थान बनेंगे यूनिवर्सिटी का हिस्सा
- 2. Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
- 3. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 4. Iran-US Peace Talks: धरी रह गई इस्लामाबाद शांति वार्ता , अमेरिकी डेलिगेशन से बातचीत के बिना ही PAK से वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

