Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पेट से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए नहीं लगाना पड़ेंगे निजी अस्पताल के चक्कर, हमीदिया में इंस्टॉल हुई चार आधुनिक मशीने

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इन मशीनों के आने से अब मरीजों की पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की गहन जांच हो सकेगी।

पेट से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए नहीं लगाना पड़ेंगे निजी अस्पताल के चक्कर, हमीदिया में इंस्टॉल हुई चार आधुनिक मशीने
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े शासकीय हमीदिया हॉस्पिटल में लगातार नवाचार का दौर जारी है। पेट की विभिन्न समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए हमीदिया में अत्याधुनिक जांच की सुविधा मिलने जा रही है। इसके बाद अस्पताल में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से चार अत्याधुनिक मशीनें इंस्टाल करवाई गई हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इन मशीनों के आने से अब मरीजों की पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की गहन जांच हो सकेगी।

MP News : अत्याधुनिक अस्पताल में ईयूएस (एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड), एसोफेजियल मैनोमेट्री, पीएच मैट्री और ब्रीथ एनालाइजर मशीन को इंस्टॉल किया गया। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में यह पहला मौका है जब गैस्ट्रो विभाग में मरीजों को एक साथ इन सभी मशीनों की सुविधा मिल रही हो। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की जांच के लिए निजी अस्पतालों में जाना होता है।निजी अस्पतालों में इन मशीनों से जांच का खर्च पांच हजार रुपए तक है, जबकि यहां यह जांच निशुल्क ही होगी।

MP News : मालूम हो कि हमीदिया हॉस्पिटल की ओपीडी में पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी बीमारियों के 100 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। इन मशीनों के आ जाने से विभाग की ओपीडी भी बढ़ जाएगी। वही अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने बताया कि इन मशीनों से आहार नली से छोटी और बड़ी आंत की सामान्य जांच से लेकर कैंसर तक की जांच हो सकेगी। इन बीमारियों की समय पर जांच होने से इलाज आसान हो जाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire