Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: नई दिल्ली/पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने संसद भवन में राज्यसभा में नेता सदन

Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार
X

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: नई दिल्ली/पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने संसद भवन में राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा से मुलाक़ात की।


Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार आज शाम ही दिल्ली से पटना लौट आएंगे, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: इस बीच नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित BJP दफ़्तर के बाहर सम्राट चौधरी को बिहार का नया CM घोषित करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में से कुछ को पार्टी दफ़्तर के कर्मचारियों ने हटा दिया जिन पर 'वाल्मीकि समाज' का नाम लिखा था।

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज

आज ही बीजेपी ने नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर दिल्ली में 'कोर ग्रुप' की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बिहार के प्रमुख नेताओं के साथ मंथन करेगा. बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को एनडीए (NDA) विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को ही बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire