Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने IAS अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने IAS अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
X

Nitish Kumar: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने अजीबोगरीब व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। पटना के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश ने स्वागत में मिला फूलों का गमला शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के सिर पर रख दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार सरकार की परंपरा के अनुसार, बुके की जगह गमला भेंट किया जाता है। जब डॉ. सिद्धार्थ ने सीएम को गमला सौंपा, तो नीतीश ने उसे उनके सिर पर रख दिया। अधिकारी ने तुरंत स्थिति संभालते हुए गमला उतारा और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया। इस दृश्य से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

कार्यक्रम में नीतीश ने 2.87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एनेक्सी भवन, 4.90 करोड़ के वार्डन ब्लॉक और 5.33 करोड़ के स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास भी किया।

नीतीश का यह व्यवहार पहली बार नहीं है। नवंबर 2023 में दरभंगा AIIMS के शिलान्यास के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी, और मार्च 2025 में होली मिलन समारोह में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने झुके थे। हालांकि सांसद ने उनका हाथ पकड़ लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire