Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nitish Kumar: आगे यही सब काम करेंगे... डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख कर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार.. तय हो गया अगला सीएम?

Nitish Kumar

Nitish Kumar: आगे यही सब काम करेंगे... डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख कर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार.. तय हो गया अगला सीएम?
X

जमुई/पटना। Nitish Kumar Message: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई के एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर यह साफ कहा कि आगे यही सब काम करेंगे। नीतीश कुमार के इस बयान को बिहार के अगले सीएम की घोषणा के रूप में भी देखा जाने लगा। नीतीश कुमार ने बात उस वक्त कही जब जमुई सभा के मंच पर जेडीयू के कई बड़े नेता और मंत्री भी मौजूद थे।

Nitish Kumar: क्या अगले मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी?

दरअसल, मुख्यमंत्री के इस व्यवहार और सार्वजनिक समर्थन ने राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज कर दी है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम होंगे और अब नीतीश कुमार का भरी सभा में उनके लिए समर्थन मांगना यह साफ दिखाता है कि चौधरी नीतीश की भी पहली पसंद बन गए हैं। नीतीश कुमार का ऐसे समर्थन मांगना यह साफ दिखाता है कि आगे चलकर सम्राट चौधरी को जेडीयू का भी पूर्ण रूप से समर्थन मिल सकता है।

Nitish Kumar: इससे पहले भी दे चुके हैं संकेत

ऐसा पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर मैसेज दिया हो। इससे पहले 12 मार्च को भी उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा था कि उनकी नजर में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं। अब नीतीश कुमार ने यह दूसरी बार संदेश दिया है कि वह सम्राट चौधरी को ही बिहार का अगला सीएम देखना चाहते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire