Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nitish Govt Formation: राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, सरकार बनाने का दावा पेश, कल 1.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

Nitish Govt Formation: राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, सरकार बनाने का दावा पेश, कल 1.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
X

Nitish Govt Formation: पटना। एनडीए दल का नेता चुने जानें के बाद घटक दलों के नेताओं के साथ नीतीश कुमार राजभवन पहुंच कर राज्यपाल मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और इसके साथ ही नई सरकार के गठन का दावा पेश कर दिया है। इस दौरान बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय कुमार सिन्हा भी उनके राजभवन में पहुंचे थे।

Nitish Govt Formation: 20 तारीख को नीतीश कुमार एक बार फिर पटना के गांधी मैदान में गुरुवार सु​बह 01.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10 वीं बार शपथ लेंगे। जदयू के नवनिर्वाचित विधायक सीएम आवास पहुंचे थे और यहीं पर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा है।

Nitish Govt Formation: बता दें कि सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ भी कई नेता लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire