Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Nitish Govt Formation: नीतीश चुने गए जदयू के नेता, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम, शपथ कल 11.30 बजे

Nitish Govt Formation: नई दिल्ली/पटना। जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। जबकि बीजेपी की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है

Nitish Govt Formation: नीतीश चुने गए जदयू के नेता, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम, शपथ कल 11.30 बजे
X

Nitish Govt Formation: नई दिल्ली/पटना। जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। जबकि बीजेपी की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है और उप नेता पर विजय सिन्हा के नाम पर मोहर लगी।

Nitish Govt Formation: बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक के बाद कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया है। बीजेपी की तरफ से ये दोनों नेता हिट हैं और फिट भी हैं, ये जीत का चौका है।

Nitish Govt Formation: 20 तारीख को नीतीश कुमार एक बार फिर पटना के गांधी मैदान में गुरुवार सु​बह 11.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10 वीं बार शपथ लेंगे। जदयू के नवनिर्वाचित विधायक सीएम आवास पहुंचे थे और यहीं पर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा है।

Nitish Govt Formation: बता दें कि सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ भी कई नेता लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire