Create your Account
nitish cabinet expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज,बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा, जानिए किन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद
- Pradeep Sharma
- 26 Feb, 2025
nitish cabinet expansion: बिहार में बुधवार (26 फरवरी) को शाम 4 बजे 'नीतीश कैबिनेट' का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है। मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं। खबर है कि नीतीश कुमार ने उन्हें लिस्ट
पटना। nitish cabinet expansion: बिहार में बुधवार (26 फरवरी) को शाम 4 बजे 'नीतीश कैबिनेट' का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है। मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं। खबर है कि नीतीश कुमार ने उन्हें लिस्ट लेकर भेजा है। कैबिनेट विस्तार से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
nitish cabinet expansion: ये बन सकते हैं मंत्री
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आए। जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में इस मसले पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा भी की थी। जेपी नड्डा के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगी। चर्चा है कि पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और अनिल शर्मा मंत्री बनाए जा सकते हैं। पिछड़े समुदाय से नवल किशोर यादव को मंत्री बनाने की चर्चा है। कविता देवी का नाम भी मंत्री के लिए चर्चा में है। संजय सरावगी या विजय खेमका (मारवाड़ी) में किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।
nitish cabinet expansion: 28 से शुरू होगा बजट सत्र
बता दें कि बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी और 28 मार्च तक चलेगा। सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट भी पेश किया जाएगा। बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार होगा। बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 2025 विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय गणित को भी साधने की कोशिश की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : इंटरस्टेट क्रिकेट सट्टा नेटवर्क ध्वस्त, कोलकाता होटल में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड, 7 गिरफ्तार
- 2. Google Removes Fake Apps : गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 17 लाख फेक ऐप्स, एंड्रॉयड यूजर्स का डेटा अब सुरक्षित
- 3. T20 WC IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड के सामने रखा 194 रनों का लक्ष्य, शिवम दुबे ने खेली 66 रनों की तूफानी पारी
- 4. Whatsapp को सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा, बोले - 'संविधान नहीं मान सकते, तो.... जानें क्या है पूरा माजरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

