Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Nitish Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए 7 बीजेपी MLA, इनमें 6 मिथलांचल से, जानें बिहार का लवकुश समीकरण

Bihar Nitish Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। पटना स्थित राजभवन में बुधवार (26 फरवरी) को 7 BJP विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। दरभंगा से BJP विधायक संजय

Nitish Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए 7 बीजेपी MLA, इनमें 6 मिथलांचल से, जानें बिहार का लवकुश समीकरण
X

पटना। Bihar Nitish Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। पटना स्थित राजभवन में बुधवार (26 फरवरी) को 7 BJP विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। दरभंगा से BJP विधायक संजय सरावगी ने सबसे शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ ग्रहण की। नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 7 में से 2 मंत्री वैश्य समाज से हैं। जबकि, भूमिहार, राजपूत और अति पिछड़ा वर्ग से 1-1 विधायक को जगह मिली है। कैबिनेट विस्तार में लवकुश समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है।

Nitish Cabinet Expansion: ये BJP विधायक बनाए गए मंत्री


1.संजय सारावगी : मारवाणी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले संजय सारावगी दरभंगा से विधायक हैं। दरभंगा में मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए इन्होंने ही केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इसके अलावा दरभंगा में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थापना में इनका अहम योगदान है।

2.सुनील कुमार: बिहार शरीफ विधानसभा से विधायक सुनील कुमार कोइरी समुदाय से आते हैं। 68 वर्षीय सुनील पिछले 20 साल से विधायक हैं। NDA के प्रति काफी समर्पित माने जाते हैं। पहले वह जेडूयू से विधायक थे, लेकिन 2013 में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन किया तो सुनील कुमार ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

3.मोतीलाल प्रसाद: 63 वर्षीय मोतीलाल प्रसाद दूसरी विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2010 में उन्होंने सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था। 2015 में हार गए, लेकिन 2020 में फिर जीत दर्ज करने में सफल रहे। दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। माना जा रहा है कि इनके मंत्री बनाए जाने से सीतामढ़ी में वैश्य समाज की बीजेपी के प्रति नाराजगी दूरी होगी।

4.कृष्ण कुमार मंटू: सारण जिले के निवासी हैं। कृष्ण कुमार पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से विधायक थे। बाद में भाजपा का दामन थामा और विधायक निर्वाचित हुए। अब वह नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं।

5.राजू कुमार सिंह: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से विधायक हैं। राजू सिंह के नाम से चर्चित हैं। राजनीतिक करियर की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से किया। जदयू और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पार्टी में भी रहे। अभी भाजपा विधायक के तौर पर मंत्री पद की शपथ ली है।

Nitish Cabinet Expansion: 5 पद अभी खाली

बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में सीएम सहित 30 मंत्री हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद 7 पद खाली थे। सभी पद बीजेपी कोटे से भरे जा रहे हैं। नीतीश कुमार की कैबिनेट में अभी भाजपा से 15, जदयू कोटे से 13 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से एक मंत्री है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी कैबिनेट का हिस्सा हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire