Breaking News
MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
Nitin Naveen: नितिन नवीन आज से मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता, ताजपोशी पर बोले PM नरेंद्र मोदी
- Pradeep Sharma
- 20 Jan, 2026
Nitin Naveen: नई दिल्ली। भाजपा के नवीन अध्यक्ष ने पदभार संभाल लिया है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी को संबोधित किया।
Nitin Naveen: नई दिल्ली। भाजपा के नवीन अध्यक्ष ने पदभार संभाल लिया है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रक्रिया से चलती है। उन्होंने कहा कि आज से नितिन नवीन ही हमारे अध्यक्ष हैं।
nitin nabin: प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के सभी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां पद नहीं प्रक्रिया अहम होती है। मैं भले ही पीएम हूं और तीन बार से हूं। लेकिन मेरे लिए पार्टी का कार्यकर्ता होना सबसे बड़े गर्व की बात है। इसीलिए जब बात पार्टी की आती है तो मैं कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नवीन जी मेरे बॉस हैं। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के लिए भाजपा एक मंच है। हमारे अध्यक्ष सबसे युवा हैं और ऊर्जा से भरे हुए हैं।
nitin nabin: उन्होंने कहा कि मैं आज कल के युवाओं की भाषा में बात करूं तो नितिन जी खुद भी एक तरह से मिलेनियल हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव होते देखे हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचनाएं पाईं और आज एआई के एक्टिव यूजर भी हैं। उनके पास ऊर्जा भी है और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। यह हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और मैं आज इस अवधि में काम करने वाली अनेक पीढ़ियों के लाखों कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं।
nitin nabin: राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा की भी तारीफ
इस दौरान पीएम ने मंच पर बैठे राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी के दौर में ही भाजपा पूर्ण बहुमत से केंद्र में आई। फिर अमित शाह जी के अध्यक्ष कार्यकाल में भाजपा दूसरी बार केंद्र में पूर्ण बहुमत से आई। फिर जेपी नड्डा जी की लीडरशिप में भाजपा संसद से पंचायत तक मजबूत हुई।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : रील्स देखकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 8 मामलों का खुलासा, 28 लाख का माल बरामद, 7 गिरफ्तार
- 2. MP Crime : कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार
- 3. Bank Strike: कल बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप!
- 4. Viral News: दूल्हे ने लगाया गजब का जुगाड़, बिजी हो तो ना आएं, मगर QR कोड से भेज दे शगुन, देखें सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

