Breaking News
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
Nitin Nabin: केरल में बोले नितिन नबीन, शबरिमला मुद्दे पर न्याय के लिए लड़ेंगे, बीजेपी केरल को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध
Nitin Nabin: कोच्चि। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि पार्टी शबरिमला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर पूरी तरह से न्याय की लड़ाई लड़ेगी और महिलाओं के अधिकारों सहित सभी पक्षों के हितों की रक्षा करेगी।
Nitin Nabin: कलाडी में श्री आदि शंकर जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना और श्री श्रृंगेरी मठ के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवीन ने कहा, ‘‘हमने केरल की जनता की सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की है। भाजपा केरल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी राज्य के विकास को लेकर गंभीर है और केरल को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Nitin Nabin: नवीन ने सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर शबरिमला मामले को लेकर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों गठबंधन केवल दिखावा कर रहे हैं। भाजपा शबरिमला मुद्दे पर न्याय दिलाने तक पीछे नहीं हटेगी।’’
Nitin Nabin: शुक्रवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि यूडीएफ और एलडीएफ ‘‘नूरा कुश्ती’’ कर रहे हैं, ताकि शबरिमला मंदिर में हुई सोने की चोरी के आरोपियों को जमानत मिल सके। नवीन दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं, जहां वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कोच्चि में भाजपा और राजग नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। शनिवार को त्रिशूर में औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद उनका दौरा समाप्त होगा।
Related Posts
More News:
- 1. NAM vs NED : T20 World Cup 2026 में बास डे लीडे की धमाकेदार पारी से जीता नीदरलैंड्स, नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा
- 2. Indians attacked in Russia: रूस के हॉस्टल में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, पुलिस वाले समेत छह घायल, रूसी हमलावर गिरफ्तार
- 3. Sex Racket: भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड के होटल छाया इन में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में होटल संचालक, दलाल समेत 3 गिरफ्तार
- 4. CG Transfer : वाणिज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त से लेकर राज्य कर अधिकारी तक के तबादले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

