Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nitin Nabin: नितिन नबीन की ताजपोशी में एकात्म परिसर में जश्न, छत्तीसगढ़ में उत्साह, जमकर हुई आतिशबाजी

Nitin Nabin

Nitin Nabin: नितिन नबीन की ताजपोशी में एकात्म परिसर में जश्न, छत्तीसगढ़ में उत्साह, जमकर हुई आतिशबाजी
X

Nitin Nabin: रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर में शहर जिला भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर उत्सव मनाया। इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और भाजयुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोपहर में ठाकरे परिसर में भी प्रदेश इकाई के नेताओं ने जश्न का माहौल बनाया।

Nitin Nabin: गौरतलब है कि नितिन नबीन पूर्व में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा से लेकर निकाय एवं पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

Nitin Nabin: किरण देव ने कहा कि युवा एवं ऊर्जावान नेता के रूप में नबीन कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा जगाएंगे और पार्टी के आदर्शों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने नबीन को चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि युवा नेतृत्व में भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ यह चयन पार्टी के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire