Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Niti Aayog Meeting : पीएम मोदी की अपील, विकसित भारत 2047 के लिए केंद्र-राज्य ‘टीम इंडिया’ की तरह करें काम
- Rohit banchhor
- 24 May, 2025
केंद्र और राज्यों से ‘टीम इंडिया’ की तरह एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि यह लक्ष्य समय से पहले हासिल किया जा सके।
Niti Aayog Meeting : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और राज्यों से ‘टीम इंडिया’ की तरह एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि यह लक्ष्य समय से पहले हासिल किया जा सके।
विकसित भारत का साझा लक्ष्य-
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का फोकस अब 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने पर है। उन्होंने जोर देकर कहा, “यदि केंद्र, राज्य, नगर पालिकाएं और गांव एकसाथ विकास के लिए कदम उठाएं, तो हम इस लक्ष्य को 2047 से पहले भी प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने सभी राज्यों से समान गति से विकास की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
नीतियों का लाभ जन-जन तक-
प्रधानमंत्री ने नीतियों को इस तरह प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि उनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “जब नीतियां आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाती हैं, तो यह एक जन आंदोलन बन जाता है।” उन्होंने नीति निर्माताओं को ऐसी नीतियां बनाने की सलाह दी जो जनता के लिए प्रत्यक्ष लाभकारी हों।
महिलाओं की भागीदारी पर जोर-
मोदी ने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऐसी नीतियों और कानूनों की वकालत की जो महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल प्रदान करें। इससे न केवल सामाजिक समावेश बढ़ेगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
पर्यटन को विकास का इंजन बताया-
पीएम ने पर्यटन क्षेत्र को संभावनाओं से भरा बताया और प्रत्येक राज्य से कम से कम एक पर्यटन स्थल को वैश्विक स्तर पर विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। साथ ही, उन्होंने भविष्य के लिए तैयार शहरों में योजनाबद्ध विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।
‘टीम इंडिया’ की भावना-
प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा, “जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत स्वतः विकसित बन जाएगा।” उन्होंने विकास के लिए ‘टीम इंडिया’ की भावना से काम करने की अपील की।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन, घंटों में दबोचे दो आरोपी
- 2. Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
- 3. Share Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 640 अंक चढ़ा, जानिए निफ्टी का हाल
- 4. MP News : मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, खुद फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

