Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

NITI Aayog Governing Council : विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा मंथन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, जानें किन 4 स्तंभों पर रहेगा फोकस

बैठक राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

NITI Aayog Governing Council : विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा मंथन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, जानें किन 4 स्तंभों पर रहेगा फोकस
X

NITI Aayog Governing Council : नई दिल्ली। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर आज देश की सबसे महत्वपूर्ण नीति निर्धारण बैठकों में से एक आयोजित होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

इस वर्ष बैठक का मुख्य विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है। केंद्र सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक विकास यात्रा का सहभागी बने।

नीति आयोग के अनुसार, बैठक में ऐसे रोडमैप पर चर्चा होगी जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से प्रगति सुनिश्चित की जा सके। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने सुझाव और विकास मॉडल साझा करेंगे। विशेष रूप से मानव पूंजी निर्माण, युवाओं के कौशल विकास, महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श होने की संभावना है।

सरकार का मानना है कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब विकास की प्रक्रिया में उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से परे हर नागरिक को समान अवसर मिले। इसी सोच के साथ आज की बैठक में समावेशी विकास के चार प्रमुख स्तंभों पर चर्चा होने की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire